जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार
खण्डार थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को बोहना के जंगलों से किया गिरफ्तार
सवाई माधोपुर | पुलिस ने जानलेवा हमले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने चार माह पहले एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें खण्डार थाना पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।
ऑफिस सवाई माधोपुर से मिली जानकारी के अनुसार चार माह पहले रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों ने खण्डार थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद थानाधिकारी महेश सिंह ने अलग अलग टीमों का गठन किया। टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए उनके वांछित छिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपियों की तलाश नहीं हो सकी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बोहना के जंगलों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चतर सिंह (25) उर्फ चेतराम
पुत्र मदन गुर्जर, रामेश्वर प्रसाद उर्फ देवीराम उर्फ देवीला पुत्र हरिनारायण गुर्जर, रामदयाल (42) पुत्र रतनलाल गुर्जर , नरेन्द्र (22) पुत्र रामदयाल गुर्जर, रामदयाल (45) पुत्र रतनलाल गुर्जर निवासी बोहना को जंगलो से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खण्डार थानाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियो की धरपकड का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0 Response to " जानलेवा हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें