Advertisement

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री से केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने की मुलाकात, बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर की सराहना की

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री से केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने की मुलाकात, बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर की सराहना की

 


जयपुर। राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव से केरल की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. आर. बिन्दु ने शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की। श्री यादव ने राज्य के नवीन राजकीय महाविद्यालयों, कृषि महाविद्यालयों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप निरन्तर सकारात्मक परिवर्तन किए जा रहे है। 


इस मौके पर श्री यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालायों में अध्ययन के लिए राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडिमक एक्सीलेन्स योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने राजस्थान हायर एजुकेशन कॉन्सिल एवं राजस्थान हायर एजुकेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी के बारे में जानकारी दी तथा निजी कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण संबंधित राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट (कन्ट्रोल एण्ड रेगुलेशन) विधेयक के बिन्दुओ पर चर्चा की। 

डा. आर. बिन्दु ने राजस्थान सरकार द्वारा पारित बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय जयपुर, विधेयक 2023 के संबंध में विशेष में रूची दिखाई एवं इसे अभिनव प्रयास बताते हुए सराहना की उन्होंने केरल राज्य में भी इसी तर्ज पर दिव्यांगजनों के लिए विश्वविद्यालय खोले जाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

0 Response to "राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री से केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने की मुलाकात, बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर की सराहना की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status