Advertisement

महावीर जयंती पर ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया।

महावीर जयंती पर ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया।



रिपोर्टर:-आशीष डालमिया

 मालपुरा | भगवान महावीर जन्म जयंती महोत्सव के तहत सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष शामिल रहे।

सोमवार को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा गांधी पार्क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ऊट,घोड़े,भगवान की सजीव झांकियां, बैंड बाजे सहित युवाओं का बैंड वादन भी मौजूद रहें। सभी जैन समाज के लोग भगवान महावीर के जयकारों के साथ चल रहे थे। भगवान महावीर को रथ में सजाया गया था। युवाओं का बैंड वादन आकर्षण का केंद्र नजर आ रहा था। सजीव झांकियां के माध्यम से भगवान महावीर के जियो और जीने दो व अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया।  महिलाओं व पुरुषों द्वारा नृत्य किया जा रहा था

शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई, सुभाष सर्किल पर पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी द्वारा समाज बंधुओं का स्वागत किया गया दुपट्टा व तस्वीर भेंटकर स्वागत किया गया।

जैन समाज के महिला पुरषो द्वारा  मालपुरा को जिला बनाओ को लेकर व्यास सर्किल पर चल रहे अनशन के 14 दिन सभी अनशनकारियो का जैन समाज के लोगों द्वारा माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया और हौसला अफजाई किया।

 शोभायात्रा नई मंडी नवीन मंडी व्यास सर्किल जयपुर रोड होते हुए पांडुक शिला पर पहुंची जहां भगवान महावीर का महाअभिषेक किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई।

शोभा यात्रा के दौरान विशेष पुलिस जाब्ता मौजूद रहा, एएसपी राकेश बैरवा, डीएसपी सुशील मान, सीआई भुराराम खिलेरी सहित अन्य थानों का जाप्ता मौजूद रहा।

0 Response to "महावीर जयंती पर ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status