Advertisement

बैण्ड बाजो के साथ निकली प्रभातफेरी,सुवाणा में महावीर जयंती महोत्सव मनाया

बैण्ड बाजो के साथ निकली प्रभातफेरी,सुवाणा में महावीर जयंती महोत्सव मनाया

 


भीलवाड़ा। श्री वर्द्धमान  स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के बेनर तले महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को गांव के मुख्य मार्गो से बैण्ड बाजो के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। वही दोपहर को यश महिला मंडल के तत्वाधान में जैन स्थानक में नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी का शुभारंभ जैन स्थानक में विराजित साध्वी सुप्रज्ञाजी म.सा. के मंगल पाठ से हुआ। प्रभातफेरी बस स्टैंड होते हुए पुनः जैन स्थानक पहुंची। जहां साध्वी सुप्रज्ञाजी ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रवचन दिया। साथ ही मुमुक्षु सुश्री चांदनी एवं रिंकू चपलोत ने भजन पाठ किया। वयोवृद्व साध्वी पारस कंवर म.सा. ने मंगल पाठ सुनाया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रकाश चपलोत,मंत्री विनोद हिंगड,सहमंत्री मुकेश चपलोत, कोषाध्यक्ष लालंचद चपलोत,दौलत चपलोत,राजू हिंगड,रविन्द्र चपलोत,पवन हिंगड,दीपक चपलोत,पिंटू सुराणा,सुरेन्द्र चपलोत,दिनेश चपलोत,संजय खारीवाल,तेजमल डांगी,सिंटू चपलोत,मनोज चपलोत,रतन लाल चपलोत,रिंकू चपलोत, नेमीचंद चपलोत,शम्भू सिंह खारीवाल,गोपाल शर्मा सहित कई उपस्थित थें।

0 Response to "बैण्ड बाजो के साथ निकली प्रभातफेरी,सुवाणा में महावीर जयंती महोत्सव मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status