धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती
रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)
पीपलू | गुरुवार रात्री को तहसील क्षैत्र में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में क्षैत्र में कई कार्यक्रम किए गए। पीपलू तहसील के हनुमान मंदिरों पर भव्य सजावट के साथ सुबह से ही धार्मिक आयोजन हुए। पीपलू कस्बे के साथ साथ क्षैत्र के सोहेला, रानोली ,कठमाणा, झिराना,बोरखडीकलाँ, हाडीकला कस्बे में धूमधाम के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। सोहेला के हनुमान मंदिर मे भव्य झांकी संजाई गई हनुमान मंदिर मे सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा मंदिर को गुव्वारो, रंग बिरंगी झालरों, फूलमालाओं और दूधिया रोशनी से सजाया गया। शाम को हनुमान चालिसा ,सुन्दर काण्ड का पठन किया गया व प्रसादी वितरीत की गई। इस अवसर पर भाजपा टोंक जिला मंहामंत्री प्रभु बाडोलीया, ग्रामीण मनीष जैन,नवरत्न शर्मा, बृजमोहन गोयल, भंवर लाल चौधरी, नारायण चौधरी, रतन चौधरी, डाँ भगवान मीणा, नन्दलाल पोषवाल, राजाराम मीणा, कैलाश चौधरी, सत्यनाराण शर्मा, देवराज गुर्जर, आदी ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Response to "धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती"
एक टिप्पणी भेजें