अडानी और मोदी सरकार के गठजोड़ का होगा पर्दाफाश
मंत्री जाटव बोले, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भाजपा से डरने वाली नहीं
सवाई माधोपुर | राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने को लेकर प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सर्किट हाउस में सोमवार दोपहर बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भाजपा से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस अडानी और मोदी सरकार के गठजोड़ को पर्दाफाश करेगी।
आलाकमान के निर्देश पर राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रभारी मंत्री ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर प्रेस वार्ता की। सवाई माधोपुर में दोपहर 2ः30 बजे प्रेस वार्ता की गई। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार अडानी पर हमला बोल रहे थे। इस कारण संसद में उनका माइक तक बंद कर दिया गया। महज एक महिने में कार्ट ने ट्रायल पूरा कर राहुल गांधी को दो साल की सजा सुना दी।
घर खाली करने का भी दे दिया नोटिस
भाजपा के एक सांसद ने रेल रोककर पथराव किया। उसे केवल एक साल की सजा सुनाई गई। राहुल गांधी के लगातार हमलों से परेशान होकर भाजपा ने उनकी सदस्यता को आनन-फानन में समाप्त कर दिया। इसी के साथ ही उन्हें उनका आवास खाली करने के लिए नोटिस भी दिया गया।
भाजपा कर रही लोकतंत्र को बंधक बनाने का काम
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को बंधक बनाने का काम कर रही है। इसे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई अंग्रेजों से लड़ी है। अब वह भाजपा से भी लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी लगातार सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेसी पार्टी अड़ानी मामले में श्रच्ब् ( संयुक्त संसदीय कमेटी) के गठन की मांग करती रही है और आगे भी करती रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री के साथ जिला प्रभारी कांग्रेस देशराज मीणा, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा भी मौजूद रहे।

0 Response to "अडानी और मोदी सरकार के गठजोड़ का होगा पर्दाफाश"
एक टिप्पणी भेजें