Advertisement

 हेड कॉन्स्टेबल से ऑनलाइन ठगीः

हेड कॉन्स्टेबल से ऑनलाइन ठगीः


बिना ओटीपी और मैसेज के चार बार में निकले रुपए, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर | अजमेर में फिर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। ठगों ने बैंक अकाउंट से चार बार ट्रांजैक्शन कर 61 हजार 500 रुपए निकाल लिए। पीड़ित को न तो कोई कॉल आया। न ही कोई मैसेज। उसने न कोई ओटीपी बताया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पुलिस में हैड कॉन्स्टेबल है।

नरवर-गेगल हाल पुलिस लाईन अजमेर निवासी दिलीप चैधरी पुत्र सांवरलाल ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट देकर बताया- 3 अप्रैल को उनके बैंक अकाउंट से चार बार ट्रांजेक्शन कर 61 हजार 500 रुपए निकाल लिए गए। पहले 20 हजार, दूसरी व तीसरी बार में भी 20-20 हजार तथा चैथी बार में 1500 रुपए निकाले गए। इस दौरान न तो किसी को ओटीपी व न ही कोई गोपनीय जानकारी दी गई। किसी लिंक पर क्‍लिक भी नहीं किया। बैंक खाते से यह राशि बिना कोई जानकारी दिए अवैध रूप से विड्रोल की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 Response to " हेड कॉन्स्टेबल से ऑनलाइन ठगीः"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status