Advertisement

 जानलेवा हमले का आरोपी सवाई माधोपुर से गिरफ्तार

जानलेवा हमले का आरोपी सवाई माधोपुर से गिरफ्तार



चार आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

निवाई | जमीन विवाद को लेकर गत साल दत्तवास थाना क्षेत्र की छापरिया की ढाणी चुराडा में लाठियों आदि से किए गए हमले के आरोपी को पुलिस ने सवाई माधोपुर जिले से गिरफ्तार किया है। दत्तवास थाना प्रभारी रोडूराम ने बताया कि करीब छह माह पहले दत्तवास क्षेत्र की छापरिया की ढाणी चुराडा में चचेरे भाइयोंं के परिवारों में जमीन विवाद को लेकर झगडा हो गया। इसमें एक पक्ष ने पीडिता प्रेमदेवी गुर्जर व परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसकी रिपोर्ट फरियादिया प्रेमदेवी ने 19 सितंबर 2022 को थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। इसमे मंगलवार की रात पांचवें आरोपी उसी गांव के रहने वाले दिनेश उर्फ बसंतराम गुर्जर पुत्र बसराम उर्फ बिसराम गुर्जर को सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बालोली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम के एएसआई गणपत सिंह ने बताया कि इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।

0 Response to " जानलेवा हमले का आरोपी सवाई माधोपुर से गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status