पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को सार्वजनिक जगह पर रुपए पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती खेलने के जुर्म में किया गिरफ्तार
रिपोर्टर:- जाकिर अली
निवाई | अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन के तहत पुलिस थाना निवाई द्वारा लगातार कार्रवाई जारी पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को सार्वजनिक जगह पर रुपए पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती खेलने के जुर्म में किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से जुआ राशि ₹7020 किए जप्त। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान जयपुर के आदेश अनुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन के तहत टोंक पुलिस अधीक्षक राज ऋषि राज व पुलिस उपाधीक्षक संदीप सरस्वती के निकट सुपर विजन में छोटेलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निवाई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गांव जयसिंह पुरा मोड पर सार्वजनिक जगह पर रुपए पैसों का दाव लगाकर ताश पत्ती खेलते हुए तीन आरोपियों जिसमें मदन लाल मीणा निवासी सीधड़ा, राधा मोहन शर्मा निवासी शिवाजी कॉलोनी, रामकिशोर मीणा निवासी ढाणी जुगलपुरा, को गिरफ्तार किया है वे उनके कब्जे से जुआ राशि ₹7020 जप्त की गई है। आरोपियों से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

0 Response to "पुलिस द्वारा तीन व्यक्तियों को सार्वजनिक जगह पर रुपए पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती खेलने के जुर्म में किया गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें