IPL-16 में पंजाब किंग्स की जीत से शुरुआत
DLS मैथड से कोलकाता को 7 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने चटकाए 3 विकेट
स्पोर्ट्स | पंजाब किंग्स ने IPL-16 में जीत से शुरुआत की है। टीम ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ-लुइस मैथड के अनुसार 7 रन से हराया। मोहाली के मैदान पर कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए थे कि बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा।
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का स्कोरकार्ड
अर्शदीप सिंह और भानुका राजपक्षे जीत के हीरो रहे। आगे 2 पॉइंट्स में देखिए दोनों का प्रदर्शन...
अर्शदीप सिंह: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मंदीप सिंह (2 रन) और अनुकूल रॉय (4 रन) को चलता कर दिया। फिर अर्धशतक की ओर बढ़ रहे वेंकटेश अय्यर (34 रन) को पवेलियन लौटाया।
भानुका राजपक्षेः श्रीलंकाई बल्लेबाज ने लीग में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 32 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। भानुका ने 156.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 5 चैके और 2 छक्के शामिल रहे।
अब देखिए मैच रिपोर्ट- कोलकाता से कोई बड़ी पारी नहीं, इसलिए हारे
प्रभसिमरन सिंह ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने मुकाबले की पहली 12 गेंदों में 23 रन की छोटी, लेकिन असरदार पारी खेली। फिर कप्तान शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने 55 गेंदों पर 86 रनों की साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया। राजपक्षे ने इस लीग में अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा।
मिडिल आर्डर पर जितेश शर्मा ने 21 और सैम करेन ने नाबाद 26 रन बनाए। टिम साउदी को दो विकेट मिले।
जवाब में कोलकाता का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। आंद्रे रसेल ने 19 गेंद पर 35 और वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर 34 रन जोड़े, लेकिन यह पारियां टीम को जिताने के लिए काफी नहीं थीं। कप्तान नितिश राणा ने 24 रन का योगदान दिया।
अब देखिए मैच के टार्निंग पॉइंट्स
मोहाली की बारिश मौजूदा सीजन के पहले डबल हेडर के पहले मैच की दूसरी पारी को बारिश ने प्रभावित किया। 192 का स्कोर चेज करते हुए कोलकाता ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए थे। तभी बारिश आ गई। यहां कोलकाता को जीत के लिए 24 बॉल पर 46 रन की जरूरत थी और 3 विकेट शेष थे।
रसेल का विकेट वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 19 बॉल पर 35 रन बनाए। रसेल की पारी में 3 चैके और 2 छक्के शामिल हैं।
ऐसे गिरे कोलकाता के विकेट
पहलाः दूसरे ओवर की पहली बॉल पर अर्शदीप ने मंदीप को सैम करेन के हाथों कैच कराया।
दूसरा: दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप ने अनुकूल रॉय को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया।
तीसरा: नाथन एलिस ने गुरबाज को 5वें ओवर की दूसरी बॉल पर बोल्ड कर दिया।
चैथाः 10वें ओवर की दूसरी बॉल पर सिकंदर रजा ने नितिश राणा को चाहर के हाथों कैच कराया।
पांचवां: 11वें ओवर की पहली बॉल पर राहुल चाहर ने रिंकू सिंह को सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया।
छठा: 15वें ओवर की 5वीं बॉल पर सैम करेन ने रसेल को सिंकदर रजा के हाथों कैच कराया।
सातवां: अर्शदीप सिंह ने वेंकटेश अय्यर को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया।
पावर प्ले में पंजाब के गेंदबाजों का दबदबा
192 रन का टारगेट चेज करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 46 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए।
यहां से पढ़िए पंजाब की पारी...
राजपक्षे का अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने बनाए 191 रन
मोहाली के मैदान पर टॉस हारकर बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने 32 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शिखर धवन ने 29 बॉल पर 40 रन बनाए। दोनों के बीच 55 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले, ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 23 रन बनाते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। टिम साउदी को दो विकेट मिले। उमेश यादव, सुनील नरेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।
राजपक्षे-धवन के बीच 86 रनों की साझेदारी
श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे और कप्तान शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 55 बॉल पर 86 रन जोड़े। इस साझेदारी ने टीम को पहले झटके से उबारा। पंजाब को 23 रन पर पहला झटका लगा। तब प्रभसिमरन आउट हुए।
पंजाब के नाम रहा पावर प्ले
पहली पारी का पावर प्ले पंजाब के नाम रहा। टीम को ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने तोबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने 12 बॉल पर 191.67 के स्ट्राइक रेट से 23 रनों की पारी खेली। बाद में कप्तान धवन और भानुका राजपक्षे ने अच्छे हाथ जमाए। प्रभसिमरन को टिम साउदी ने विकेटकीपर गुरबाज के हाथों कैच कराया। इससे पहले प्रभसिमरन ने साउदी की 5 बॉलों पर 14 रन बनाए।
ऐसे गिरे पंजाब के विकेट...
पहलाः दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर टिम साउदी ने प्रभसिमरन सिंह को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों कैच कराया।
दूसरा: 11वें ओवर की आखिरी बॉल पर उमेश यादव ने राजपक्षे को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया।
तीसराः 14वें ओवर की तीसरी बॉल पर टिम साउदी ने जितेश शर्मा को यादव के हाथों कैच कराया।
चैथाः वरुण चक्रवर्ती ने 15वें ओवर की तीसरी बॉल पर शिखर धवन को बोल्ड कर दिया।
पांचवांः 18वें ओवर की 5वीं बॉल पर सिकंदर रजा को सुनील नरेन ने नितिश राणा के हाथों कैच कराया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह ।
इम्पैक्ट प्लेयर्सः ऋषि धवन, अथर्व तायड़े, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी, हरप्रीत सिंह भाटिया।
कोलकाता नाइट राइडर्सः नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय।
इम्पैक्ट प्लेयर्सः सुयश अरोरा, जगदीशन, वेंकटेश अय्यर, डेविड विसे।
ज्ञज्ञत् 2 बार का चैंपियन
नीतीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने टूर्नामेंट में 2 खिताब जीते हैं। 15 में से 7 सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची और तीन बार फाइनल भी खेला। पिछले सीजन टीम 14 में से 6 ही मैच जीत सकी। इस कारण उन्हें 7वें नंबर पर रहकर टूर्नामेंट खत्म करना पड़ा।
पंजाब ने एक ही बार फाइनल खेला
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम टूर्नामेंट में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। 15 में से 2 सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची और एक ही बार फाइनल खेला। 2014 के फाइनल में टीम को ज्ञज्ञत् ने ही हराया था। पिछले सीजन टीम 14 में से टीम 7 मैच जीतकर छठे नंबर पर रही थी।
दोनों के बीच होती है कड़ी टक्कर
पंजाब और कोलकाता पहले सीजन से ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते आ रही हैं। साल 2014 के सीजन में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला भी खेला गया था, जिसमें केकेआर ने बाजी मारते हुए दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब तक इन दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए है। जिनमें से 20 बार नाइट राइडर्स तो 10 बार किंग्स ने बाजी मारी है।
पिच रिपोर्ट
मोहाली 2019 के बाद पहली बार किसी प्च्स् मैच की मेजबानी करेगा। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।
वेदर कंडीशन
पंजाब में शनिवार को बारिश होने की आशंका है। हालांकि, मैच पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
अब दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 देख लेते हैं
कोलकाता नाइट राइडर्सः नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फग्र्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्सः अनुकुल रॉय, कुलवंत खेजरोलिया, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा/मैथ्यू शॉर्ट, शाहरुख खान, सैम करन, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस।
इम्पैक्ट प्लेयर्सः अथर्व तायड़े, प्रभसिमरन सिंह, शिवम सिंह, मोहित राठी।

0 Response to "IPL-16 में पंजाब किंग्स की जीत से शुरुआत"
एक टिप्पणी भेजें