जयपुर के MGD स्कूल में डे बोर्डिंग के खिलाफ प्रदर्शन
पेरेंट्स बोले- नहीं हो रही सुनवाई; रुक्मणी बिरला स्कूल में फीस बढ़ोतरी का विरोध
जयपुर | अप्रैल से नए सेशन के स्टार्ट होने के साथ ही स्कूल में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार को जयपुर के एमजीडी स्कूल में पेरेंट्स ने डे बोर्डिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर इसे ऑप्शनल करने की मांग की। वहीं, रुक्मणी बिरला हाई स्कूल में पेरेंट्स ने फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इन दोनों ही प्रदर्शन पर स्कूल स्टाफ द्वारा कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया। इसके बाद पेरेंट्स एक बार फिर नई रणनीति के तहत प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं।
महारानी गायत्री देवी स्कूल में पेरेंट्स ने डे बोर्डिंग और फीस बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को स्टूडेंट्स के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पेरेंट्स ने कहा- स्कूल प्रशासन द्वारा सेशन के स्टार्ट होने के वक्त क्लास 6जी में डे बोर्डिंग स्टार्ट किया जा रहा है। जो पूरी तरह से गलत है। हम चाहते हैं कि डे बोर्डिंग को ऑप्शनल रखा जाए।
प्रदर्शन करने वाले परिजन विकास व्यास ने कहा- आज गल्र्स की सेफ्टी पॉइंट ऑफ व्यू से डे बोर्डिंग सही नहीं है। हमारी बच्चियां काफी दूर से स्कूल में पढ़ने आती हैं। इनके लिए फिजिकली और मेंटली डे बोर्डिंग ठीक नहीं है। ऐसे में सभी पेरेंट्स भी नहीं चाहते कि डे बोर्डिंग की फैसिलिटी कंपलसरी की जाए। इसलिए आज हमने स्टूडेंट्स के साथ प्रोटेस्ट कर स्कूल प्रशासन से यही मांग की है कि डे बोर्डिंग को ऑप्शनल किया जाए। ताकि स्टूडेंट्स और पेरेंट्स पर किसी तरह का दबाव ना बने।
रुक्मणी बिरला हाई स्कूल फीस बढ़ने का विरोध हुआ
वहीं, शनिवार दोपहर जयपुर के रुक्मणी बिरला हाई स्कूल के बाहर फीस बढ़ोतरी के खिलाफ बड़ी संख्या में पेरेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा- स्कूल प्रशासन द्वारा नए सेशन की शुरुआत से ठीक पहले फीस में बढ़ोतरी की गई। जबकि नियमों के अनुसार 6 महीने पहले पेरेंट्स को फीस में बढ़ोतरी की जानकारी देनी होती है। लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया। वहीं 30þ तक फीस बढ़ोतरी कर दी है। जो मौजूदा हालात में पेरेंट्स के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है।
आखिरी वक्त पर स्कूल प्रशासन ने फीस बढ़ोतरी की
सीए संजय खंडेलवाल ने कहा- अप्रैल से नए सेशन की शुरुआत होने वाली है। स्कूल्स में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब आखिरी वक्त पर स्कूल प्रशासन ने फीस बढ़ोतरी की है। अब हमारे बच्चों को हम किसी और स्कूल में भी एडमिशन नहीं दिला सकते। इसलिए आज विरोध प्रदर्शन कर हमारी मांग स्कूल प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की थी। लेकिन स्कूल प्रशासन ने हमें गेट में ही नहीं घुसने दिया और बाहर से ही भेज दिया। ऐसे में शिक्षा विभाग और सरकार को इस मामले पर हस्तक्षेप करना चाहिए और अभिभावकों की जायज मांगों का समाधान करना चाहिए।
जब हमारी टीम ने इस पूरे मामले पर रुक्मणी बिरला हाई स्कूल की टीम से बात करनी। तो स्कूल स्टाफ ने चुप्पी साध ली। वहीं, एमसीडी स्कूल में स्टाफ ने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- यह मामला मैनेजमेंट लेवल का है। इस पर हम कुछ नहीं कह सकते।

0 Response to " जयपुर के MGD स्कूल में डे बोर्डिंग के खिलाफ प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें