Advertisement

pm मोदी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला, परेड ग्राउंड में जनसभा में को करेंगे संबोधित

pm मोदी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला, परेड ग्राउंड में जनसभा में को करेंगे संबोधित



हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांयास करेंगे। हैदराबाद की अपनी दो घंटे की यात्रा के दौरान वह सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे

यात्रा कार्यक्रम ने दी जानकारी

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, मोदी सुबह 11.30 बजे बेगमपेट हवाईअड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद वह सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय में लगभग साढ़े तीन घंटे की कमी आने की उम्मीद है और यह तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी।


सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस

तीन महीने के भीतर तेलंगाना से शुरू की जाने वाली यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। जनवरी में प्रधानमंत्री ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई थी। सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री परेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे, जहां वह एम्स बीबीनगर में नए ब्लाकों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी रखेंगे आधारशिला

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री 720 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। विश्व स्तरीय सुविधाओं और सौंदर्यपूर्ण रूप से डिजाइन किए गए स्टेशन भवन के साथ स्टेशन का बड़े पैमाने पर कायाकल्प किया जाएगा। पुनर्विकसित स्टेशन में एक ही स्थान पर सभी यात्री सुविधाओं के साथ यात्रियों को रेल से अन्य साधनों में निर्बाध स्थानांतरण प्रदान करने के लिए की सुविधा होगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 7,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। ये सड़क परियोजनाएं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों के सड़क संपर्क को मजबूत करेंगी और क्षेत्र के सामाजिक,आर्थिक विकास में सहायता करेंगी।

0 Response to "pm मोदी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला, परेड ग्राउंड में जनसभा में को करेंगे संबोधित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status