Advertisement

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बैठक अग्रवाल धर्मशाला टोंक में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बैठक अग्रवाल धर्मशाला टोंक में संपन्न हुई



रिपोर्टर:- अशोक शर्मा 

 टोक । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बैठक अग्रवाल धर्मशाला टोंक में संपन्न हुई।कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर रही व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने की।विशिष्ट अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान, जिला प्रभारी मुकेश पारीक ने की ।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम के साथ के साथ हुई।भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि देश की मोदी सरकार के नो वर्ष के कार्य से आज दुनिया भारत के सामने नतमस्तक है देश का गौरव विश्व मे बढ़ रहा है तो प्रदेश की नकारा सरकार के कारण आमजन दुखी है राहत कैम्प के नाम पर प्रताड़ित कर रही है।कभी भारत विश्व की तरफ देखता था और आज स्थितियां बदली है और विश्व भारत की ओर देख रहा है जिन कार्यों को कई वर्षों से सिर्फ कल्पना और सपनो में देखा जाता था उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करके दिखाया हैं भारतीय जनता पार्टी एक विचार है जिससे देश का हर व्यक्ति जुड़ना चाहता है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि मोदी सरकार की सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण की दिशा में अनेक कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन घटनाएं घटित हो रही है। प्रदेश सरकार ने केवल भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने का काम और केंद्र सरकार की योजनाओं को रोकने का काम किया है।जिला प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है जहां राजस्थान में एक ऐसी सत्ता काबिज हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए, जिन कार्यों को पूर्व की केंद्र सरकारों द्वारा 50 वर्षों में नहीं किया वो कार्य 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, युवा वादा खिलाफी, किसान विरोधी,महिला विरोधी रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 वर्ष इतिहासिक रहे हैं जिसमें भारत का बहुत तीव्र गति से विकास हुआ है।सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा भारत को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने का किसी का श्रेय जाता है तो निश्चित ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर चुनावी लाभ के लिए सरकारीकरण का निजीकरण कर योजनाओं का झूठा भ्रम जाल फैला रही है और प्रदेश की आमजनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों में लोगों को गारंटी कार्ड बांट रही है, लेकिन किस चीज की गारंटी दे रही है। ये उस कार्ड में भी लोगों को नहीं बताया जा रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्पों के नाम पर प्रदेश की आमजनता को बेवजह कड़ी धूप में लाइनों में लगवाकर परेशान कर रही है।राजनैतिक प्रस्ताव जिला प्रमुख सरोज बंसल ने रखा,जिसका समर्थन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर ने किया।कार्यक्रम में एससी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सतीश चंदेल,पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, श्याम लाल जैन, सत्यनारायण चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,अजीत सिंह मेहता,नरेश बंसल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,मालपुरा पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी,शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक नीलिमा आमेरा,सुभाष गालव,बीना छामुनिया,संत कुमार जैन,प्रधान सकराम चोपड़ा, रामावतार लांगड़ी,बेनी प्रसाद जैन,धोलू गुर्जर, किशन गोपाल जाट, रामकिशन गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

0 Response to "भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बैठक अग्रवाल धर्मशाला टोंक में संपन्न हुई"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status