Advertisement

 गणेश विदाई एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह 24 को

गणेश विदाई एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह 24 को


पीपलू | अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील पीपलू द्वारा आयोजित तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गणेश विदाई एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह 24 दिसंबर को आयोजित होगा। जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड पीपलू ने बताया कि समारोह भूतेश्वरनाथ मंदिर शिवालय प्रांगण पर होगा। कार्यक्रम को लेकर विश्वकर्मा मंदिर में तहसील सभा अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड रानोली, सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड बनवाङा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर महामंत्री केदार नारायण, ओमप्रकाश जांगिड, मक्खन, लखन, मनीष, गणेश, मनदीप, भंवरलाल व सीताराम सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।

0 Response to " गणेश विदाई एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह 24 को"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status