Advertisement

सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले-रामअवतार लांगडी

सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले-रामअवतार लांगडी

 


निवाई | ग्राम पंचायत खंडवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा 2023 शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित लोगों को लाभान्वित किया गया।  शिविर का शुभारंभ प्रधान रामअवतार लांगड़ी, सरपंच देवनारायण गुर्जर, तहसीलदार अजीत बुंदेला व ग्राम विकास अधिकारी किशन नट द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रधान रामअवतार लांगड़ी ने कहा कि सरकार की मंशा हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले जिसके लिए यह यात्रा विकास केंद्रित, गरीब कल्याण और जनहित कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे सरकार की योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से सभी हितग्राहियों सहित प्रदेश की जनता को पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक कमलेश कुमारी व अतिरिक्त विकास अधिकारी नन्द किशोर शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले-रामअवतार लांगडी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status