Advertisement

शिक्षक मांगे न्याय: शिक्षिका के साथ मारपीट का मामला

शिक्षक मांगे न्याय: शिक्षिका के साथ मारपीट का मामला



अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम को सोपा ज्ञापन 

बेगूं। बांसवाड़ा ब्लाॅक के सामरिया विडियापाडा़ के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका कल्पना यादव के साथ हुई मारपीट के अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान भजन लाल जी शर्मा राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी महोदय बेगूं के समक्ष आज राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने विरोध जताकर के शिक्षकों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाने का ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर शिक्षक संघ प्रगतिशील के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने सुरक्षा के लिए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन के अवसर पर प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रामकल्याण गुर्जर,जिलाध्यक्ष रईश मोहम्मद पठान, जिला उपाध्यक्ष शंभुलाल कुमावत,जिला मंत्री बालकृष्ण राठौड़,कोषाध्यक्ष दिनेश चौधरी, उपशाखा बेगूं अध्यक्ष कालुलाल गुर्जर,उपशाखा उपाध्यक्ष लादूलाल भील,संरक्षक योगेश कुमार तसेरा,जिला संगठन जमना लाल धाकड़, सौदान, मनोज जटिया,कमल जाट, पप्पू बैरवा, महिला मंत्री ममता गुर्जर,दीपा बाई, फिरोज मोहम्मद, आशाराम, अंकित कुमार स्वामी, विकास कुमार जांगिड़,भरत लाल मीणा,रामकरण मीणा, चंद्रमोहन शर्मा,नवल सुमन कोटा, लोकेश मीणा,शिवकरण आदि मौजूद रहे*

0 Response to "शिक्षक मांगे न्याय: शिक्षिका के साथ मारपीट का मामला"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status