Advertisement

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर जैन नसिया में किया जाप

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर जैन नसिया में किया जाप

 


टोंक। श्री दिगंबर जैन नसियां में विश्व णमोकार दिवस के अवसर पर णमोकार महामंत्र का मधुरमय लय के साथ श्रद्धालुओं द्वारा अलग-अलग मधुरराग पठन किया गया, उसके बाद भक्तामर स्त्रोत का वाचन किया गया। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया कि इस दौरान दोपहर की मेला में आर्यिका सूत्र मतिमाताजी के ससंघ सानिध्य में शांति विधान मंडल का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित प्रमोद कुमार शास्त्री ने णमोकार महामंत्र के बारे में बताते हुए कहा कि णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप से अपने जीवन में काफी सकारात्मक असर रहता है, इसमें पंच परमेष्ठी को नमस्कार किया गया है, इसका जाप करने से अपने जीवन में काफी चमत्कार प्रभाव रहता है । इस मौके पर समाज के मंत्री राजेश सर्राफ, पूर्व मंत्री धर्मेंद्र जैन, अनिल, विकास अतार, सुरेश नमक, आशीष सर्राफ, रिंकू बोरदा, नीटू छामुनियां, गुणमाला आडऱा, शीलू बिलासपुरिया, हेमा, रानी सुनीता एवं बीना फुलेता आदि मौजूद थे।

0 Response to "विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर जैन नसिया में किया जाप"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status