Advertisement

महावीर कॉलोनी में पानी निकासी की नहीं है उचित व्यवस्था, हमेशा भरा रहता है सडक़ पर पानी

महावीर कॉलोनी में पानी निकासी की नहीं है उचित व्यवस्था, हमेशा भरा रहता है सडक़ पर पानी

 


निवाई। शहर की महावीर कॉलोनी में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण आमजन व बच्चों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार महावीर कॉलोनी में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के उत्तर में स्थित मुख्य गेट की ओर स्थित मकानों का गंदा पानी सडक़ पर नालियां नहीं होने के कारण बीच सडक में इक_ा हो जाता है। सडक़ पर हमेशा पानी भरा रहने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई बार तो पानी में से गुजरने के दौरान दुपहिया वाहन फिसल जाते हैं और चालक फिसलकर पानी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसके अलावा पैदल विद्यालय आने वाले छात्र छात्राएं भी पानी भरा रहने से फिसलन होने के कारण फिसल कर गंदे पानी में गिर जाते हैं। जिससे स्कूली बैग में रखी किताबें व उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं। उक्त मार्ग से दिनभर इंदिरा कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी विस्तार, 80 फीट रोड सहित अन्य कॉलोनी के लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। दिनभर वाहनों के साथ ही लोगों का पैदल आना-जाना भी बना रहता है। विद्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

0 Response to "महावीर कॉलोनी में पानी निकासी की नहीं है उचित व्यवस्था, हमेशा भरा रहता है सडक़ पर पानी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status