दुर्गापुरा में विधवा महिलाओं को दी रजाई
टोंक। दूनी के दुर्गापुरा बस्ती में जयपुर की ललिता बांगड़ की ओर से विधवा महिलाओं को रजाई का वितरण किया गया। डीजिटल शिक्षिका ललिता पारीक ने बताया कि जगन्नाथ रतन लाल ट्रस्ट की ललिता बांगड़ 7 साल से जरूरतमंद महिलाओं को सर्दी में रजाई का वितरण कर रही है। दुर्गापुरा बस्ती में भी फीडिंग हैंड्स जयपुर के पंकज जैन, अमरदीप सोनी के माध्यम से उन्होंने विधवा महिलाओं के लिए रजाई उपलब्ध करवाई है। हगामी देवी, मूर्ति देवी, रोशन देवी सहित अन्य विधवा महिलाओं ने बताया कि इन रजाईयों के मिलने से उन्हें अब सर्दी में ठिठुरना नहीं पड़ेगा। इनका वितरण राप्रावि दुर्गापुरा की प्रधानाध्यापक आशा मीना, एसएमसी अध्यक्ष मनभर देवी एवं समाजसेवी अविनाश पारीक दूनी के हाथों किया गया। नवाचारी शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय ने बताया कि टोंक जिले में निरंतर जरूरतमंद को चिन्हित किया जाकर फीडिंग हैंड्स जयपुर के माध्यम से स्वेटर, जैकेट, कोट, शॉल, कंबल एवं टोपी का वितरण किया जा रहा है।

0 Response to "दुर्गापुरा में विधवा महिलाओं को दी रजाई"
एक टिप्पणी भेजें