Advertisement

विधायक मीणा ने चार ग्राम पंचायतों के पक्के निर्माण, नरेगा कार्यों कि जांच की मांग, नरेगा आयुक्त ने दिए आदेश

विधायक मीणा ने चार ग्राम पंचायतों के पक्के निर्माण, नरेगा कार्यों कि जांच की मांग, नरेगा आयुक्त ने दिए आदेश

 




जहाजपुर (आज़ाद नेब)। विधायक गोपीचंद मीणा ने विधानसभा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के पिछले चार सालों में हुए पक्के निर्माण, नरेगा कार्यों कि नरेगा आयुक्त से जांच कि मांग की है।विधायक गोपीचंद मीणा ने नरेगा आयुक्त शासन सचिवालय को लिखे पत्र में कहा की ग्राम पंचायत शक्करगढ़, बेई, कुराडिया, आमल्दा व पण्डेर के ग्रामवासियों द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि पिछले 4 वर्ष से पक्के निर्माण के कार्य चल रहे है जिनमे घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर पक्के निर्माण कार्य करवाये जा रहे है। साथ ही नरेगा योजना एवं पंचायतीराज की सम्पूर्ण योजनाओं में किये गये व किये जा रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री काम में ली जा रही है जिससे सरकार को बहुत बड़ी राजस्व की हानी हो रही है। जनवरी 2020 से दिसम्बर 2023 तक सम्पूर्ण कार्य के बिलो को रोवर गुणवत्ता की जांच की जावे। सरकार के मापदण्ड के अनुसार सामग्री का उपयोग नही करने से स्वीकृत कार्यों की जांच करवाते हुए भुगतान की कार्यवाही पर रोक लगाने का श्रम करावें तथा पक्के निर्माण, नरेगा कार्यों की जांच करवाते हुए दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाए। नरेगा आयुक्त ने विधायक के इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए एईएन बुद्धि प्रकाश, एएओ सुधाकर पाटोदिया, जेटीए किरोड़ी लाल मीणा को जांच करने के आदेश देते हुए कहा कि दस दिनों में मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।

0 Response to "विधायक मीणा ने चार ग्राम पंचायतों के पक्के निर्माण, नरेगा कार्यों कि जांच की मांग, नरेगा आयुक्त ने दिए आदेश "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status