Advertisement

नाबालिग बेटी को बेचने का एक ओर मामला आया सामने, पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक के समक्ष हुई पेश न्याय की लगाई गुहार

नाबालिग बेटी को बेचने का एक ओर मामला आया सामने, पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक के समक्ष हुई पेश न्याय की लगाई गुहार

जहाजपुर (आज़ाद नेब)। एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रुपयों के लालच में देह व्यापार के लिए अपनी नाबालिग बेटी को बेचना चाहते है। लड़की ने माता-पिता पर 20 लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई।

एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है लेकिन क्षेत्र के ग्रामीण हलकों में नाबालिग बेटियों को अंधाधुंध सौदा किया जा रहा है। बेटियों की सरेआम बोलियां लगाई जा रही हैं। चंद रुपयों की खातिर लोग अपनी बेटियों को बेच रहे हैं उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रहने वाली एक वर्षीय लड़की ने अपने माता-पिता पर वेश्यावृत्ति के लिए 20 लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस की शरण ली है। लड़की ने कहा कि मेरे माता-पिता मुझे वेश्यावृत्ति के लिए 20 लाख रुपए में ग्वालियर बेचना चाहते है लेकिन मैं शादी करके अपना घर बसाना चाहती हुं। अपने माता-पिता के खिलाफ अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। गौरतलब है कि उपखंड क्षेत्र में पुर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है।

0 Response to "नाबालिग बेटी को बेचने का एक ओर मामला आया सामने, पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक के समक्ष हुई पेश न्याय की लगाई गुहार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status