Advertisement

पंचायत समिति टोंक में सुशासन दिवस मनाया

पंचायत समिति टोंक में सुशासन दिवस मनाया

टोंक। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पंचायत समिति टोंक में सुशासन दिवस मनाया गया। विकास अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पंचायत समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सुशासन दिवस पर शपथ ली। साथ ही अटल सेवा केंद्र व पंचायत समिति परिसर में कार्मिकों द्वारा सफाई कार्य किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी मुकेश वर्मा, नरेगा के सहायक अभियंता गोटेलाल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र महावर, कालूराम गुर्जर, टोडरमल राठौर, राजाराम बैरवा, निशा मीणा, स्नेहलता राजोरा, ललीता अग्रवाल, रजनी लोदी कनिष्ठ सहायक, हरीकेश मीणा, श्रेयांश अग्रवाल जेटीए, ब्लॉक समन्वयक सहित मनरेगा के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।

0 Response to "पंचायत समिति टोंक में सुशासन दिवस मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status