Advertisement

आठ दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन

आठ दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन

 

सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर पर एक्यूप्रेशर पद्वति का मेगा कैम्प कल से

निवाई। महावीर इंटरनेशनल द्वारा अग्रवाल सेवा सदन दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन 15 से 23 दिसंबर तक किया गया जिसका शनिवार को समापन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम संयोजक विमल जौंला ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर 15 दिसंबर को शुभारंभ किया गया था जिसमें एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वाईब्रेसन चिकित्सा द्वारा रोगोपचार कैम्प 21 वीं सदी का प्राकृतिक उपचार 8 दिन तक एक्यूप्रेशर पद्वति द्वारा सभी रोगियों को चिकित्सा दी गई। जौंला ने बताया कि शनिवार को शिविर का समापन महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष हुकमचंद जैन एवं अग्रवाल मंदिर के अध्यक्ष प्रेमचंद गिन्दोडी के नेतृत्व में किया गया। समापन के अवसर पर थेरेपिस्ट डाक्टर विरेन्द्र जैन, डाक्टर एसके चौधरी, डाक्टर जेआर सारण सहित सभी चिकित्साकर्मियों को टीम का आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम जैन, त्रिलोक चंद शिवाड़, हुकमचंद जैन, लालचंद झिराणा, कजोड़मल जैन, मोहनलाल जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। शिविर में मोटापा, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, पेट के रोग, हरस, मसा, कब्ज, गैस, सरवाईकल दर्द, पुराना सिर दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, आंख, कान, नाक और गले की बिमारी सहित अनेक प्रकार के दर्द बिना दवाई एक्यूप्रेशर और चुम्बक चिकित्सा द्वारा हाथ और पैरों की नसे दबाकर इलाज किया गया। कार्यक्रम संयोजक महावीरप्रसाद पराणा ने बताया कि दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान मे 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सन्त निवास नसिंया जैन मंदिर पर एक्यूप्रेशर पद्वति का मेगा कैम्प लगाया जाएगा।

0 Response to "आठ दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का समापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status