Advertisement

सेवानन्द महाविद्यालय में सेवानन्द फाउण्डेशन के तत्वावधान में ब्रह्मलीन संत स्वामी सेवानन्द महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सेवानन्द महाविद्यालय में सेवानन्द फाउण्डेशन के तत्वावधान में ब्रह्मलीन संत स्वामी सेवानन्द महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन


 

निवाई  | उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित सेवानन्द महाविद्यालय में सेवानन्द फाउण्डेशन के तत्वावधान में ब्रह्मलीन संत स्वामी सेवानन्द महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानन्द फाउण्डेशन के मुख्य ट्रस्टी डॉ रुपसिंह अधाना ने माँ सरस्वती व स्वामी सेवानन्द महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। महाविद्यालय के भवन को विभिन्न रंगोलियो व पुष्पमालाओ से सजाया गया। इस अवसर पर सेवानन्द फाउण्डेशन के मुख्य ट्रस्टी डॉ रुपसिंह अधाना ने श्री सेवानन्द महाराज की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया। समाज में संतो के योगदान को बताते हुए उन्होने कहा कि समाज सुधार में संतो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. वे समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मुलन कर लोगो में जागरुकता का संचार करते है, सामाजिक समरसता एवं सद्भावना बनाये रखना ही इनके जीवन का उद्देश्य होता है। हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मंच संचालन करते हुए महाविद्यालय प्रबंधक रुपसिंह पोसवाल ने बताया कि स्वामी सेवानन्द जी का जीवन आदर्शों व मानव कल्याण से भरपूर है हमें उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। छात्र छात्राओं ने सेवानन्द जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए। इसके पश्चात् उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने स्वामी रोवानन्द महाराज की प्रतिमा पर पुष्प चढाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम के अन्त में सभी विद्यार्थियो को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर के राकेश कुमार सालोदिया, डॉ. प्रतिभा पारीक, वैशाली जैन, आशाराम गुर्जर, एकता राजावत, हीरालाल गुर्जर, रामकेश प्रजापत, नरसिंह गुर्जर, अमीषा सारस्वत, सुरेश अधाणा, हरीश माछलपुरिया, अगिता गोयल, अनु कंवर, गमता कंवर, शकुंतला कंवरिया, मनराज पोसवाल, केसर लाल जांगिड, बाबूलाल मीणा, दिनेश सैनी सहित सभी व्याख्यातागण एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे।



0 Response to "सेवानन्द महाविद्यालय में सेवानन्द फाउण्डेशन के तत्वावधान में ब्रह्मलीन संत स्वामी सेवानन्द महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status