दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023
Comment
निवाई। गांव पराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों के क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें दक्ष प्रशिक्षक रामप्रसाद जाट व राजाराम जाट ने एसएमसी व एसएमडी के कर्तव्य एवं भूमिका मुख्य कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 और स्वच्छ विद्यालय एवं विद्यालय में नामांकन ठहराव एवं उपस्थिति के बारे में सदस्यों को विस्तार से बताया। साथ ही साथ ही मिड डे मील एवं जनसहयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर कार्यवाहक संस्था प्रधान शंकरलाल जाट ने भी एसएमसी व एसडीएमसी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षण में सभी पीईईओ पराना व अधीनस्थय विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं स्थानीय विद्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

0 Response to "दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें