'बुढापे में शांति धारीवाल की बुद्धि भ्रष्ट हो गई', पहले दिन विधानसभा पहुंचे बाल मुकुंद आचार्य के फिर दिखे तीखे तेवर
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023
Comment
जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस के सीनियर विधायक शांति धारीवाल पर हमला बोला है। आचार्य ने कहा कि पूर्व मंत्री और विधायक शांति धारीवाल की बुढ़ापे में बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग आदमी को अब घर बैठकर णमोकार मंत्र का जाप करना चाहिए।
हाइलाइट्स
- हवामहल विधायक बाल मुकुंद आचार्य कांग्रेस पर बरसे
- बोले - 'बुढापे में शांति धारीवाल की बुद्धि भ्रष्ट हो गई '
- कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
जयपुर : जयपुर शहर की हवा महल सीट से पहली बार विधायक बने बाल मुकुंद आचार्य विधानसभा पहुंचते ही आक्रामक अंदाज में दिखे। उन्होंने कांग्रेस के सीनियर विधायक शांति धारीवाल पर हमला बोला है। आचार्य ने कहा कि पूर्व मंत्री और विधायक शांति धारीवाल की बुढ़ापे में बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। वे कभी कहते हैं यह मर्दों का प्रदेश है और आज सदन के लिए कह रहे हैं कि भजन मंडली आ गई। आचार्य ने कहा कि उन्हें भजन से इतनी आपत्ति क्यों है, भजन अच्छी चीज है। भजन मंडली आ गई है तो भजन करेंगी, सत्संग करेंगी। 36 कौम को साथ लेकर सबका विश्वास जीतेंगी और प्रदेश का विकास करेंगी।
घर बैठकर णमोकार का जप करना चाहिए
भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य ने कहा कि धारीवाल की मति भ्रष्ट हो गई है। महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामले में मर्दों वाला प्रदेश कहने में उन्हें जरा भी शर्म नहीं आई। आचार्य ने कहा कि बुजुर्ग आदमी को अब घर बैठकर णमोकार मंत्र का जाप करना चाहिए। इस तरह के गंदे शब्दों का इस्तेमाल करने के बजाय राम नाम का जाप करना चाहिए और भगवान के भजन करने चाहिए।

0 Response to "'बुढापे में शांति धारीवाल की बुद्धि भ्रष्ट हो गई', पहले दिन विधानसभा पहुंचे बाल मुकुंद आचार्य के फिर दिखे तीखे तेवर"
एक टिप्पणी भेजें