Chhattisgarh: खत्म हुआ इंतजार, आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार; बृजमोहन अग्रवाल सहित यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023
Comment
छत्तीसगढ़ में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? यह सवाल लगातार पूछा जा रहा था लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ गया है। बता दें कि विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार होगा। राजभवन में शुक्रवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने वाला है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल सहित यह नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।
HIGHLIGHTS
- 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
- राजभवन में शुक्रवार को विष्णु के नौ रत्न लेंगे मंत्री पद की शपथ
विष्णु के नौ रत्न
- बृजमोहन अग्रवाल
- लखनलाल देवांगन
- राम विचार नेताम
- टंकराम वर्मा
- श्याम बिहारी जायसवाल
- ओपी चौधरी
- दयालदास बघेल
- केदार कश्यप
- लक्ष्मी राजवाड़े
शपथ ग्रहण समारोह
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजभवन में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा जहां पर विष्णुदेव साय के नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद 10 दिसंबर को विधायक दल के नेता के नाम से पर्दा उठा दिया, लेकिन 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ के बाद से लगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो रही थी और अंतत: शुक्रवार को विष्णुदेव के नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

0 Response to "Chhattisgarh: खत्म हुआ इंतजार, आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार; बृजमोहन अग्रवाल सहित यह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ"
एक टिप्पणी भेजें