Advertisement

IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क की आईपीएल ऑक्शन में बमफाड़ कमाई के बाद बीयर पीकर जश्न पर फट पड़ी वाइफ एलिसा हीली, बोली- मैं तो...

IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क की आईपीएल ऑक्शन में बमफाड़ कमाई के बाद बीयर पीकर जश्न पर फट पड़ी वाइफ एलिसा हीली, बोली- मैं तो...

 

आईपीएल में छप्परफाड़ पैसा कमाने के बाद मिचेल स्टार्क की क्रिकेटर वाइफ एलिसा हीली की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने साथ ही वायरल वीडियो को लेकर भी बयान दिया है, जिसे बताया जा रहा था कि आईपीएल ऑक्शन के बाद उनके जश्न का है।

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने बुधवार को कहा कि उनके पति और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड अनुबंध के हकदार थे क्योंकि उन्होंने कई वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने दुबई में मंगलवार को हुई नीलामी में स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

मिचेल स्टार्क की बंपर कमाई पर क्या बोलीं एलिसा हीली
अप्रैल 2016 में स्टार्क से विवाह करने वाली एलिसा ने गुरुवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट से पूर्व मीडिया से कहा, ‘देखिए, जो है वो है।’ उन्होंने कहा, ‘मिच के लिए यह शानदार लम्हा है। यह उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और संभवत: उसके चुने हुए विकल्पों का भी जिसमें उसने पिछले आठ में अपने देश को प्राथमिकता दी।’ स्टार्क द्वारा इतिहास रचने के तुरंत बाद हीली का बीयर पीते और चेहरे के भावों के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसे ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान ने बकवास बताया।
बीयर जश्न पर भड़कीं, बोलीं- मैं तो जिम में थी
उन्होंने कहा, ‘मैं असल में जिम में थी। बीयर के बारे में नहीं सोच रही थी, कड़ी मेहनत कर रही थी और यह सब होते हुए देख रही थी। यह उनके और पैट (कमिंस) के लिए एक अद्भुत दिन था।’ स्टार्क पर बोली की शुरुआत मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स ने की लेकिन जब उन पर लगी बोली 10 करोड़ के करीब पहुंची तो ये दोनों टीम दौड़ से हट गईं।

एलिसा और स्टार्क नौ बरस की उम्र में मिले थे और दोनों ने विकेटकीपर के रूप में शुरुआत की। स्टार्क बाद में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ बने जबकि एलिसा सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। एलिसा को हाल में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया और यहां भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट कप्तान के रूप में उनका पहला टेस्ट होगा।

0 Response to "IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क की आईपीएल ऑक्शन में बमफाड़ कमाई के बाद बीयर पीकर जश्न पर फट पड़ी वाइफ एलिसा हीली, बोली- मैं तो..."

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status