Advertisement

Jammu Kashmir Terrorist Attack: पुंछ आतंकी हमले में चार जवान बलिदान, घने जंगलों के बीच घात लगाकर किया था हमला

Jammu Kashmir Terrorist Attack: पुंछ आतंकी हमले में चार जवान बलिदान, घने जंगलों के बीच घात लगाकर किया था हमला

Poonch Terrorist Attack जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में एक सैन्य वाहन पर आतंकी हमला (Terrorist Attack on Army vehicle) हुआ है। इस अटैक में चार जवान बलिदान हो गए हैं जबकि कई अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। हमला डेरा की गली पीर टोपा इलाके के पास हुआ है। वहीं जानकारी के अनुसार सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और फिलहाल फायरिंग हो रही है।

HIGHLIGHTS

  • पुंछ के सुरनकोट में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला।
  • आतंकी हमले में सेना के तीन जवान हुए बलिदान।
जम्मू कश्मीर | सेना   ने मोर्चा संभाल लिया है और फिलहाल फायरिंग हो रही है। डेरा गली बुफिलेयाज मार्ग पर आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के तीन जवान बलिदान हो गए जबकि चार जवान घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है थन्ना मंडी पुंछ जाने वाले मार्ग को बंद करके आतंकियों ने तलाश में बड़े पैमाने पर अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 


जंगल से निकलकर सेना की गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि से ही डेरा की गली जंगल में टोपा पीर क्षेत्र के पास कुछ आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर सेना की आरआर बटालियन द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी अभियान के दौरान सेना के जवान जिप्सी व एक ढाई टन वाहन में सवार होकर अन्य क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान तीन से चार आतंकियों ने जंगल से निकल कर सेना के वाहनों के ऊपर ताबातोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। 

सेना के चार जवान बलिदान

इस गोलीबारी में सेना के चार जवान बलिदान हो गए और तीन ही जवान घायल हो गए जिन्हें पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद सेना के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जबकि थन्ना मंडी से पुंछ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। वहीं सूत्रों का कहना है कि इस हमले में सेना का जवानों का अधिक नुकसान हुआ है। पर सेना ने फिलहाल तार जवानों के बलिदान होने व तीन के घायल होने की पुष्टि की है। 

बुधवार को चलाया गया था अभियान

बता दें कि थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में गाड़ी पर हमला हुआ। सेना का यह ट्रक बुफलियाज से जवानों को ले जा रहा था, जहां बुधवार से आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था। बता दें कि इसी हमले के चलते बुफलियाज रोड़ को बंद कर दिया गया है।

बलिदान जवान :

  • नायक विरेंद्रा सिंह
  • नायक चालक कर्ण कुमार
  • राइफलमैन चंदन कुमार
  • राइफलमैन गौतम कुमार

घायल जवान :

  • सिग्नलमैन संदीप कुमार
  • राइफलमैन श्याम सुंदर दास
  • राइफलमैन टोडामल दिनेश्वर

    सेना और आतंकियों के बीच गोलाबारी जारी

    अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने वाहन पर गोलीबारी की। इसमें सेना के तीन जवान घायल हो गए। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हो गया है और क्षेत्र में गोलीबारी जारी है। वहीं हमले में बैकअप के लिए अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है।

    हमला करने के बाद वापस जंगल में भागे आतंकी

    जैसे ही सेना के वाहन टोपा पीर के जंगल के करीब पहुंचे उसी समय तीन से चार आतंकी जंगल से निकले और दोनों वाहनों के ऊपर चारों तरफ से गोलीबारी को शुरू कर दिया। अपनी कार्रवाई को अंजाम देने के बाद आतंकी फिर से भागते हुए जंगल के अंदर चले गए। आसपास के लोगों ने जंगल से निकले व जंगल में फिर से जाते आतंकियों को देखा भी है। कुछ जवानों ने आतंकियों का पीछा भी किया और आतंकियों के ऊपर गोलियां भी चलाई आतंकियों ने सेना के जवानों के ऊपर गोलीबारी की, लेकिन उसके बाद आतंकी जंगल के अंदर चले गए।


0 Response to "Jammu Kashmir Terrorist Attack: पुंछ आतंकी हमले में चार जवान बलिदान, घने जंगलों के बीच घात लगाकर किया था हमला"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status