Advertisement

Sachin Pilot: गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले, देर शाम पायलट बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रभारी, इस रेस से हुए बाहर

Sachin Pilot: गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले, देर शाम पायलट बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रभारी, इस रेस से हुए बाहर



जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के लिहाज से दो बड़े डवलपमेंट देखने को मिले। पूर्व सीएम अशोक गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात और देर शाम सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के आदेश। इन दोनों ही सियासी घटनाक्रमों का राजस्थान कांग्रेस में आने दिनों में गहरा असर पड़ेगा।

पायलट समर्थकों को झटका

सचिन पायलट टोंक सीट से विधायक चुने गए हैं। पायलट का राजस्थान से बाहर जाना उनके समर्थकों के लिए एक बड़ा झटका है। साथ ही यह मैसेज भी गया है कि गहलोत चुनाव से पहले कांग्रेस में जितने पावरफुल थे, अब भी उतने ही हैं। 

नेता प्रतिपक्ष की रेस से बाहर हुए पायलट

राजस्थान कांग्रेस अब नेता प्रतिपक्ष की लड़ाई चल रही थी। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद अब वे इस रेस से बाहर नजर आ रहे हैं। उधर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार ने सबकों चौंका दिया था। परिणाम से पहले कहा जा रहा था कि कांग्रेस यहां सरकार बना सकती है, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे प्रभारी के तौर पर सचिन पायलट के सामने कई चुनौतियां होंगी।

0 Response to "Sachin Pilot: गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले, देर शाम पायलट बनाए गए छत्तीसगढ़ प्रभारी, इस रेस से हुए बाहर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status