19 मार्च को विद्याधर नगर स्टेडियम में सर्व ब्राह्मण समाज की मीटिंग का आयोजन रखा गया
निवाई | 19 मार्च को विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत को लेकर रविवार को गौड़ धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण समाज की मीटिंग का आयोजन रखा गया है। विप्र सेना के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रवि कांत शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में सर्व ब्राह्मण समाज की तरफ से ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है । ब्राह्मण महापंचायत के आयोजन को लेकर रविवार को दोपहर 12:00 बजे गौड़ धर्मशाला झिलाइ रोड पर सर्व ब्राह्मण समाज की मीटिंग का आयोजन रखा गया है । मीटिंग में महापंचायत को लेकर रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारियां तय की जाएगी। ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण समाज की मुख्य मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा । ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने हेतु सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विप्र समाज के समक्ष विद्यमान नव चुनौतियों पर मंथन तथा अपने धर्म संस्कृति के आदर्शों, परंपराओं एवं अस्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में नव संकल्पों के उद्घोष का एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा । यह आयोजन विप्र समाज की सामाजिक एकता एवं चेतना के नव स्वरूप का एक अनूठा प्रस्फुटन सिद्ध होगा। डॉ शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण महापंचायत से जुड़ने के लिए 7733 821 321 पर मिस्ड कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवाएं।

0 Response to " 19 मार्च को विद्याधर नगर स्टेडियम में सर्व ब्राह्मण समाज की मीटिंग का आयोजन रखा गया"
एक टिप्पणी भेजें