Advertisement

 पंच सरपंच संगठन ने ग्राम व ब्लॉक स्तरीय मुद्दों पर की चर्चा

पंच सरपंच संगठन ने ग्राम व ब्लॉक स्तरीय मुद्दों पर की चर्चा



निवाई | द हंगर प्रोजेक्ट द्वारा पंच सरपंच संगठन की बैठक डाक बंगले में आयोजित हुई। संगठन बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष शीला देवी मीणा द्वारा की गई।बैठक मे कुल 13 ग्राम पंचायतों से महिला वार्ड पंच सरपंच,उपसरपंच जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया। लुहारा सरपंच बिन्दु कंवर ने बताया की ग्राम पंचायत में सार्वजनिक निर्माण विभाग से डामर सडक व श्मशान घाट की चारदीवारी कार्य निर्माणाधीन है। सरपंच शीला देवी ने बात रखी की जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में बीसलपुर परियोजना से घर घर नल कनेक्शन लगना चाहिए।लेकिन पंचायतें आज इस समस्या से जूझ रही है। रजवास से वार्डपंच रामा देवी ने बताया की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का अभाव है,कचरा पात्र तो रख दिए हैं लेकिन तरल व ठोस कचरा प्रबंधन हेतु कचरा संग्रहण केंद्र का निर्माण होना अनिवार्य हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय मुद्दे के समाधान हेतु उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा जिस पर संगठन के सभी प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया। संगठन सदस्य गीता देवी,भंवरी गुर्जर,उच्छव कवर,उषा मीणा,चमेली जैन, कस्तूरी देवी,मीना शर्मा, बदाम बैरवा सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक स्तरीय मुद्दों पर कार्य करने का आश्वासन दिया

0 Response to " पंच सरपंच संगठन ने ग्राम व ब्लॉक स्तरीय मुद्दों पर की चर्चा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status