भगवान मल्लिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया
निवाई | गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी के प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जैन बडा़ मंदिर एवं बंपुई वालों के चेत्याल्य सहित शहर के सभी जैन मंदिरों में भगवान मल्लिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। महिला मण्डल की प्रचार संयोजक संजू जौंला ने बताया कि विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल एवं धर्म प्रभावना महिला मण्डल परिवार के तत्वावधान में संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने पिंक लहरिया डेस कोड मे भक्तामर अनुष्ठान की आराधना की।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का मंगलाचरण प्रिति जैन त्रिलोक रजवास नवी जैन एवं संयम जैन ने किया। महिला मण्डल की प्रचार संयोजक संजू जौंला ने बताया कि भगवान आदीनाथ के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महिला मण्डल की महिलाओं द्वारा संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं भजन कीर्तन आयोजित किए गए । भजन संध्या की शुरुआत मुख्य गायक कलाकार विमल जौंला ने माताजी की महिमा गाओ रे शीश झूकाओ रे .... पारस प्यारा लागे .... मीठे रस से भरी गुरु वाणी लागे .... गायिका हेमा बनेठा ने गुरु मां तो हमारी गुरु मां है .... गायिका पिंकी कठमाणा ने स्वर्ग से सुन्दर सपनों से प्यारा है तेरा दरबार .... गायिका प्रिति रजवास ने मे तो ओढूंगी चुनरिया केसरिया रंग की ..... सहित अनेक भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य की प्रस्तुतियां दी। भजनों के दौरान फूलों से होली खेली एवं भक्ति नृत्य किए। जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रिद्धि मंत्रों से 48 दीपकों को भक्तामर श्लोकों से मण्डप पर समर्पित किए गए इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने अपने मुखारविंद से भक्तामरजी का उच्चारण करते हुए सम्यग्दर्शन सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र के दीपक समर्पित किए। इस दौरान भगवान आदिनाथ चालीसा, महावीर चालीसा एवं आचार्य मानतुंगाचार्य की वन्दना करके पंचपरमेष्ठी आरती की। इस अवसर पर हेमा बनेठा पिंकी कठमाणा शशी सोगानी सुनीता बडा़गांव इन्द्रा जैन रितु चंवरिया अनीता रजवास कृष्णा शर्मा मोना जैन तृप्ति जैन संजू पाटनी सुमित्रा जैन बीना सोगानी विजया जैन सपना छाबड़ा ज्योति छाबड़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

0 Response to " भगवान मल्लिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया"
एक टिप्पणी भेजें