गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय बैसला स्वागत किया।
रविवार, 26 फ़रवरी 2023
Comment
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | ग्राम डोडवाड़ी में शुक्रवार को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय बैसला के पहुंचने पर ग्राम पंचायत डोडवाड़ी के सरपंच प्रधान गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विजय बैंसला का भव्य स्वागत सत्कार किया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय बैंसला के साथ गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामलाल संडीला सहित अन्य उपस्थित रहे। विजय बैंसला ने ग्राम लाक में गत दिनों अवसाद में आकर तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता नानी देवी गुर्जर के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बांधते हुए। शोक संवेदना भी व्यक्त की। विजय बैंसला ने उपस्थित ग्रामीणों से अपने बेटों व बेटियों को तन मन से पढ़ाई करवाने की अपील भी की।

0 Response to " गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय बैसला स्वागत किया।"
एक टिप्पणी भेजें