सीएलजी की बैठक
रविवार, 26 फ़रवरी 2023
Comment
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | नाथड़ी स्थित थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मध्य नजर सीएलजी सदस्यों,सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक,पुलिस मित्र व व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी त्योहार होली, धूलण्डी एवं शब ए बारात को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्यों तथा व्यापार मंडल की उपखंड अधिकारी वर्षा शर्मा, पुलिस वृताधिकारी इन्दू लोदी बैठक आयोजित हुई। बैठक में त्योंहार हर्षोल्लास से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं, बच्चियों पर होने वाले अत्याचार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, गुमशुदा बालकों, मादक पदार्थ, साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

0 Response to " सीएलजी की बैठक"
एक टिप्पणी भेजें