Advertisement

सामुदायिक स्नेह और सुपोषण शिविर के तहत प्रक्षिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सामुदायिक स्नेह और सुपोषण शिविर के तहत प्रक्षिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 


 रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)                                           

पीपलू |  ग्राम बगड़ी राजीव गांधी निर्माण सेवा  केंद्र पर जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से कुपोषण मुक्त टोंक अभियान के अंतर्गत डॉ.अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था द्वारा संचालित नन्द घर परियोजना और महिला एवम् बाल विकास विभाग के साझा सहयोग से सामुदायिक स्नेह और सुपोषण शिविर के तहत प्रक्षिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे सरोज मीना उपनिदेशक महिला एवम् बाल विकास विभाग,  सरपंच श्योजीलाल  जाट द्वारा दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शिविर में तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 6 माह की उम्र पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।महिला प्रवेक्षक ललिता साहू द्वारा शिविर के दौरान कुपोषित बच्चों के लिए की जा रही गतिविधियों और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की प्रगति की जानकारी दी। नन्द घर परियोजना समन्वक महावीर प्रसाद मीना द्वारा कुपोषण,गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार मापदंड,एनीमिया और गर्भावस्था के दौरान होने वाली जांचों,हरी पत्तेदार सब्जियों के  बारे में जानकारी दी।क्लस्टर कोऑर्डिनेटर गणेश गुर्जर द्वारा 1000 दिवस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कुपोषण मुक्त बनाने में देखभाल के महत्व की जानकारी दी।अनीता  द्वारा एनीमिया,एनीमिया के लक्षण,पहचान के तरीकों  के बारे में बताया गया। साथ ही व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।शिविर के दौरान महिला बाल विकास विभाग से सीडीपीओ किरण मीना,महिला प्रवेक्षक अंजना कुमारी सालोदिया,सुनीता गुनसारिया,स्वास्थ्य विभाग से गरिमा गुप्ता,महिला अधिकारिता से प्रज्ञा, ललिता जैन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ममता टीम और नन्द घर कार्यकर्ता उपस्थित रही।  

0 Response to "सामुदायिक स्नेह और सुपोषण शिविर के तहत प्रक्षिक्षण कार्यक्रम आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status