Advertisement

 ग्रामीण क्षैत्र की बालिकाएं सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी अपने गांव का कर रही है नाम रोशन - गुप्ता

ग्रामीण क्षैत्र की बालिकाएं सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी अपने गांव का कर रही है नाम रोशन - गुप्ता



पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव ने 51 हजार रूपयें विद्यालय विकास कोष में देकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया
निवाई | ग्राम पंचायत झिलाय में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष पारस पाहड़ी, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष व पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव, कांग्रेस सेवादल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रैगर व सत्यनारायण जायसवाल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षैत्र की बालिकाएं सुविधाओं के अभाव में अध्ययन में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। उसके बावजूद भी ग्रामीण स्तर की बालिकाओं का परिणाम अव्वल स्थान पर रहा है। शहर कांग्रेस  अध्यक्ष पारस पाहड़ी ने कहा कि बालिकाएं मन लगाकर अध्ययन कर अपने गांव व देश का नाम रोशन करे। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष व पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव ने कहा कि आज के आद्युनिक परिवेश में बालिका कठिन मेहनत कर देश-विदेश के उच्च पदों पर जा रही है। वह कभी भी अपने आप को अबला नही समझे झांसी की रानी के समान समझकर अपने आपको सशक्त बनाए। कांग्रेस सेवादल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रैगर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अध्ययन करने वाली बालिकाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित है। जिनका अधिक से अधिक लाभ उठावें। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि छोटूलाल शर्मा, वार्डपंच धमेन्द्रकुमार जैन, हीरालाल पाहडिया, भैरूलाल, प्रधानाचार्या मंजू मीणा, एसडीएमसी अध्यक्ष राजेश जांगिड़ सहित विद्यालय स्टाफ  व कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इससें पूर्व विद्यालय की बालिकाओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुतिया दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि गुप्ता द्वारा छात्राओं के लिए विद्यालय को एक कम्प्यूटर सैट दिया गया। इसी प्रकार पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रूपये देकर बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पारस पहाड़ी ने 21 हजार रूपए, बद्री साहू ने 11 हजार रूपये व वार्डपंच धमेन्द्र जैन व सत्यनारायण जायसवाल ने 51-51 सौ रूपयें व जितेन्द्र कुमार रैगर ने 21 सौ रूपये विद्यालय विकास के लिए देकर सहयोग प्रदान किया।

0 Response to " ग्रामीण क्षैत्र की बालिकाएं सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी अपने गांव का कर रही है नाम रोशन - गुप्ता"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status