प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निवाई में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि शंकरलाल चौधरी, अध्यक्ष पारस पहाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि महावीर पराना तथा प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कैलाशचंद कोली,भामाशाह रामभंवर सिंह, डॉ. सीताराम शर्मा, पदमचंद स्वामी, एडवोकेट कौशल किशोर, कमलेश स्वामी, देवेंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करती है। प्रधानाचार्य कुंभाराम चौधरी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने शैक्षिक, सहशैक्षिक तथा खेलकूद के क्षेत्र में राज्य स्तर पर परचम लहराया है।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर 21 भामाशाह को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद मीणा और विकास गुर्जर द्वारा किया गया।

0 Response to " प्रतिभाओं का हुआ सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें