टोड़ारायसिहं के शिक्षाधिकारी राहोली स्कूल करेंगे निरीक्षण
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
Comment
निवाई | स्टार स्कूल प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कल टोड़ारायसिहं ब्लॉक के शिक्षाधिकारी व सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के एसएमसी व एसडीएमसी पदाधिकारी शनिवार को निवाई ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राहोली का विजिट करेंगे।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी,राहोली डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि 58 सदस्यीय दल को राहोली स्कूल में अब तक हुए शैक्षणिक नवाचारों,एसएमसी,एसडीएमसी,
भामाशाहों व जनसहयोग के द्वारा अब तक के करवाये गये कार्यों का अवलोकन करवाया जायेगा तथा आपस में विचार-विमर्श किया जायेगा। विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष रामजीलाल चावला,वार्ड पार्षद मुकेश चावला,रमेश बैरवा,राजूलाल बैरवा ने बताया कि विद्यालय विकास समिति की ओर से विजिट की समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।

0 Response to " टोड़ारायसिहं के शिक्षाधिकारी राहोली स्कूल करेंगे निरीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें