राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
निवाई | राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रभारी डॉ.प्रभा गुप्ता ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्साकसी, भाला फेंक, टेबल टेनिस प्रतियोगिता का महाविद्यालय परिसर में आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ उषा बागड़ी ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में रेखा जांगिड़ प्रथम वह पुरुष वर्ग में लोकेश बैरवा प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रांजल शर्मा विजय रही। वही गोला फेंक प्रतियोगिता में नंदकिशोर मीणा प्रथम स्थान और जितेश स्थान पर खेमराज मीणा रहे। तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में खेमराज गुर्जर प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर लेखराज गुर्जर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में रामेश्वर यादव प्रथम तथा राकेश गुर्जर द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजाराम प्रजापत की टीम तथा रामेश्वर यादव की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी महिला प्रतियोगिता में प्रगति भंवरिया की टीम विजेता और पिंकू बेरवा की टीम उपविजेता रही। प्राचार्य उषा बागड़ी ने बताया कि महाविद्यालय में समय-समय पर कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से विद्यालय की प्रतिभा निकल कर सामने आती है। पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों को भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 Response to "राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ"
एक टिप्पणी भेजें