सुपोषण अभियान शिविर मे बच्चों को रंगों व पेड़ पौधों की जानकारी दी।
रविवार, 26 फ़रवरी 2023
Comment
रिपोर्टर :- (ओपी शर्मा)
पीपलू | ग्राम पंचायत बगड़ी के राजीव गांधी सेवा केंद्र सभागार में चल रहे स्नेह एवं सुपोषण अभियान शिविर के तहत बच्चों को रचनात्मक कार्य करवाया गया। कार्यकर्ता ललिता जैन ने बताया कि छोटे बच्चों को कलर से चित्र बनाना पत्तियां चिपकाना तथा रंगों व पेड़ पौधों की जानकारी भी दी गई। कुपोषण मुक्त टोंक अभियान के तहत उपस्थित बच्चों को दूध, मुरमुरे,गुड़, चने, चावल, मूंग की खिचड़ी, केला आदि खिलाया गया। इस दौरान आईसीडीएस सुपरवाइजर ललिता साहू, सुनीता गुणसारिया, डॉ अंजनी कुमार, डॉ गरिमा जैन, रामपाल वर्मा, अनम्मा जोसेफ, कार्यकर्ता ललिता जैन, लक्ष्मी सेन ,अनीता बैरवा, हंसा, सोहनी, वेदांता से अनीता सेन,आशा सहयोगिनी निर्मला शर्मा, ममता राव उपस्थित रहे।

0 Response to " सुपोषण अभियान शिविर मे बच्चों को रंगों व पेड़ पौधों की जानकारी दी।"
एक टिप्पणी भेजें