Advertisement

 प्रभावशाली टीम का निर्माण एवं नेतृत्व विकास को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

प्रभावशाली टीम का निर्माण एवं नेतृत्व विकास को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन



रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)

पीपलू  | शिव शिक्षा समिति रानोली द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कठमाणा कार्यालय पर किया गया। संस्था सचिव डॉ. शिवजी राम यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण 23 फरवरी को आरंभ हुआ था एवं 25 फरवरी 2023 को समापन किया गया। कासा उदयपुर के पूर्व प्रबंधक एवं एशिया स्तर के प्रसिद्ध प्रशिक्षक संदर्भ व्यक्ति  प्रभात फेलबुस द्वारा संस्था कार्यकर्ताओं को दिया गया। इसमें नेतृत्व विकास, प्रभावशाली टीम के लक्षण, टीम भावना,

टीम निर्माण में चलने वाली प्रक्रियाएं, समूह निर्माण के चरण, प्रभावी संचार, प्रभावशाली टीम का निर्माण,टीम में मतभेद का निबटारा एवं सहभागिता को लेकर संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंदर बूंदी टोंक एवं अन्य जगहों पर कार्यरत 25 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

0 Response to " प्रभावशाली टीम का निर्माण एवं नेतृत्व विकास को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status