सरोज बंसल ने MCH जानना अस्पताल टोंक का औचक निरक्षण किया।
रविवार, 26 फ़रवरी 2023
Comment
टोंक | रात्रि में जिला प्रमुख टोंक श्रीमती सरोज बंसल ने MCH जानना अस्पताल टोंक का औचक निरक्षण किया। उनके साथ MCH इंचार्ज विनोद परवेरिया मौजूद रहे। जिला प्रमुख टोंक ने व्यवस्थाओ में सुधार के लिए दिए निर्देश दिए l जिला प्रमुख टोंक ने अस्पताल का निरीक्षण कर प्रसुताओ की सार संभाल पूछी और वहांकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली | अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक एवं अन्य स्टॉफ , रोगियों के परिजनों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओ की जानकारी ली l उन्होंने अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उन्होंने कहा की नियमित रुप से सफाई होनी चाहिए | इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल सहित शहरवासी, एवं रोगियों के परिजन उपस्थित थे |

0 Response to "सरोज बंसल ने MCH जानना अस्पताल टोंक का औचक निरक्षण किया।"
एक टिप्पणी भेजें