Advertisement

जयपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का मैच भोजपुरी स्टार्स जीते

जयपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का मैच भोजपुरी स्टार्स जीते



 ट्रॉफी लेकर नाचने लगे एक्टर, मनोज तिवारी बने मैन ऑफ द मैच

जयपुर | राजस्थान में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की आज से शुरू हो गया है। शनिवार को पहले मैच में भोजपुरी दबंग ने चेन्नई चेन्नई राइनोस को 9 विकेट हराया। इसके बाद दिन का दूसरा मैच बंगाल टाइगर्स और तेलुगु वारियर्स के बीच हुआ। इसमें बंगाल टाइगर्स पहले बल्लेबाजी कर रही है।

इससे पहले हुए मैच में चेन्नई ने 10 ओवर में 107 रन बनाए हैं। तीन विकेट आउट हुए। वहीं, भोजपुरी स्टार टीम ने 10 ओवर में 134 रन बनाए। चेन्नई की दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 106 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भोजपुरी दबंग ने 7.3 ओवर में 83 रन बनाकर जीत हासिल की।

पहले मैच भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान मनोज तिवारी ने पहले ओवर में दो विकेट लिए। साथ ही नाबाद 48 रन बनाए।

फैंस के साथ गाया रिंकिया के पापा

मैच खत्म होने के बाद मनोज​ तिवारी जब ड्रेसिंग रूम की तरफ आए तो उस समय फैंस ने स्टेंड के पास आकर फोटो क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट की। उनकी रिक्वेस्ट पर तिवारी फैंस के पास पहुंच गए। सभी के साथ उन्होंने फोटो क्लिक करवाई और हाथ मिलाया। इस दौरान सभी ने उनसे गाना रिंक्यिा के पापा गाने की रिक्वेस्ट की। तब उन्होंने फैंस के साथ मिलकर एसएमएस स्टेडियम के स्टेंड के पास रिंकिया के पापा की दो लाइन सुनाई।

दिनेश कुमार निरहुवा ने कहा- हम लोगों के लिए जयपुर फेवरेट शहर है। जब भी मौका मिलता है, शूटिंग के लिए जयपुर आते हैं। किसी दोस्त की शादी होती है। जयपुर आने का मौका नहीं छोड़ते। मुझे लगता यहां क्रिकेट में आनंद आना लगता है। सीसीएल का हम सालभर इंतजार करते है। इसमें देशभर की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर आते हैं। यह एकता में बांधे रखने वाला इवेंट है। हमारी पूरी टीम ने विशेष तैयारी कर चुकी है। हम पहला मैच रायपुर में पंजाब की टीम को हरा चुके हैं। जयपुर में भी हम धमाल मचाने वाले हैं।

दिनेश ने भोजपुरी अंदाज में अपनी टीम का थीम सॉन्ग भोजपुरिया दंबग, जब भरेला उमंग गाना सुनाया। राजस्थानी में भी उन्होंने पधारो म्हारे देश गीत सुनाकर अपने राजस्थान के प्रेम को बयां किया।

इससे पहले देर रात तक बंगाल टाइगर्स और भोजपुरी दबंग के प्लेयर्स ने नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। इस दौरान फुटबॉल भी खेला। कोच ने सभी की फिटनेस का टेस्ट लिया। बता दें कि दो दिन तक चलने वाले क्रिकेट के रोमांच में जयपुराइट्स सुनील शेट्‌टी, रितेश देशमुख, सोनू सूद, जिमी शेरगिल, आयुष्मान खुराना जैसे 100 से ज्यादा सेलिब्रिटी को चैके-छक्के लगाते हुए देख पाएंगे।

एसएमएस स्टेडियम में शनिवार दोपहर 2.30 बजे पहला मैच चेन्नई राइनोस और भोजपुरी दबंग के बीच है। इसके बाद दूसरा मैच शाम सात बजे बंगाल टाइगर्स और तेलगू वॉरियर्स के बीच होगा। जयपुर में पहली बार होने जा रहा सीसीएल ज्-20 मैच को टेस्ट मैच के फॉर्मेट पर खेला जाएगा।

राजस्थान में सीसीएल के आयोजक संदीप गुप्ता ने भास्कर को बताया- हर मैच में 10-10 ओवर की चार इनिंग में खेला जाएगा। इसमें 10 ओवर खत्म होने के बाद दूसरी टीम को 10 ओवर खेलने का मौका दिया जाएगा। फिर 10 ओवर पहले वाली टीम खेलेगी। इसके बाद आखिरी के 10 ओवर दूसरी टीम खेलेगी। रन का कैलकुलेशन टेस्ट मैच की तरह होगा। अगर बैटिंग करने वाली टीम शुरुआती 10 ओवर में ही ऑल आउट हो जाती है तो उसे दूसरी इनिंग खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा।

500 रुपए की टिकट दर

जयपुर में पहली बार होने जा रहे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच को देखने के लिए जयपुराइट्स को 500 रुपए से लेकर 25,000 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। इसमें सबसे सस्ता 500 रुपए का टिकट ईस्ट ओर नॉर्थ स्टैंड का है। वहीं सबसे महंगा टिकट प्लेयर्स डगआउट के पीछे बने सेलिब्रिटी स्टैंड का होगा। जहां से मैच देखने के लिए 25,000 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे।

टिकट की कीमत बढ़ने के साथ ही सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। मैच के दौरान 1500 रुपए के टिकट के साथ ही दर्शकों को खाने की सुविधा उपलब्ध होगी। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की शुरुआत फिल्म जगत के सितारों को क्रिकेट मैदान पर उतारने के साथ ही 2003 में हुई थी। 2010 में यह औपचारिक तौर पर टी-20 फॉर्मेट को अपनाकर प्रचलित हुआ।

शनिवार को भोजपुरी दबंग-चेन्नई राइनोज और बंगाल टाइगर्स-तेलुगु वॉरियर्स के बीच मुकाबला, ये सेलिब्रिटी दिखेंगे

पहला मैच 2.30 बजे

भोजपुरी दबंग - मनोज तिवारी, रवि किशन, विक्रांत सिंह, आदित्य ओझा, असगर खान, अयाज खान, जय यादव, विकास सिंह रिप्पन, अजय शर्मा, शैलेश सिन्हा, दिनेश लाल यादव, प्रवेश लाल यादव, उदय तिवारी, अंशुमान सिंह राजपूत, खेसारी लाल यादव, विकास झा देवावराय और सुधीर सिंह।


चेन्नई राइनोस - आर्य, विष्णु विशाल, जिवा, विक्रांत, शांतनु, पृथ्वी, अशोक सेलवन, कलाई जरासन, मिर्ची शिव, भरत निवास, रमण, सत्य, दशरथन, शरण, आधव और बालानन।

दूसरा मैच 7 बजे

बंगाल टाइगर्स - उदय, इंद्राशी, मोहन, सुमन, जॉप, जो यूसुफ, जीतू कमल, जैमी, रत्नदीप घोष, आनंद चैधरी, सेंडी, जादित्य रॉय बनर्जी, अरमान अहमद, मंटी, राहुल मजूमदार, गौरव चक्रवर्ती दोनी और सौरव दास।

तेलुगु वारियर्स - अखिल अक्किनेनी, सचिन जोशी, अश्विन दायू धरम, आदर्श, नंदा किशोर निखिल, रघु सम्राट तारक, रत्न, तरुण, विश्व, पिं्रस, सुशांत, खय्यूम और हरीश।

रविवार को दिखेगा बॉलीवुड

लीग के तहत रविवार को पहला मुकाबला केरला स्ट्राइकर्स और कर्नाटका बुल्डोजर्स के बीच होगा। इसके बाद शाम 7 बजे पंजाब दे शेर और मुम्बई हीरोज के प्लेयर्स मैदान पर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। इसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने प्लेयर्स नजर आएंगे।

पहला मैच 2.30 बजे

केरल स्ट्राइकर्स - कुचाको बोदन, आसिफ अली राजीव पिल्लई, उन्नी मुकुंदम, अर्जुन नंदकुमार, इंद्रजीत सुकुमारन, सिद्धार्थ मेनन, मणिकून विजय येसुदास, शफीक रहमान विवेक गोपन, सेजु कुरुप विनू मोहन, निखिल के मेनन, प्रो कलाभवन, एंटनी पेपे जीन पॉल ताल, संजू शिवराम बिजू विल्सन और प्रशांत।

कर्नाटक बुलडोजर - प्रदीप, राजीव एच, सुदीप किच्चा सुनील राय, जयराम कार्तिक, प्रताप, प्रसन्मा. शिव राजकुमार गणेश, कृष्णा और लोकेश, चंदन, अर्जुन योगी, निरूप भंडारी, नंद किशोर और सागर गोडा।

दूसरा मैच 7 बजे

मुंबई हीरोज - सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी, सोहेल खान, बॉबी देओल, जय भानुशाली, साकिब सलीम, शब्बीर अहलूवालिया, राजा भैरवानी, शरद केलकर अपूर्व लखिया, समीर कोचर सिद्धांत मुले फ्रेडी दारूवाला, वत्सल सेठ आदर्श बालकृष्ण, रजनीश दुग्गल, निशांत दडिया, नवदीप तोमर, संदीप जुवाटकर, जतिन सरना और अमित सियाल।

पंजाब दे शेर - सोनू सूद, जिमी शेरगिल, आयुष्मान खुराना, गुरप्रीत घुग्गी, बिन्नू ढिल्लों, जस्सी गिल, राहुल देव, गेवी चहल देव खरीद, गुलजार चाहर बल राय आर्यमान सप्रू नवराज हंस, युवराज हंस, मुकुल देव, अर्जन बाजवा और हरमीत सिंह।

2010 में हुई थी टी-20 फॉर्मेट की शुरुआत

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2010 में औपचारिक तौर पर टी-20 फॉर्मेट को अपनाकर प्रचलित हुआ था। इसमें आठ अलग-अलग टीमें हिस्सा लेती हैं और आईपीएल की तर्ज पर ही इसके फ्रेंचाइजी ऑनर भी हैं। इस क्रिकेट लीग में सोनू सूद, रितेश देशमुख, सोहेल खान साउथ के कई सुपरस्टार जुड़े हुए हैं। इसमें बंगाल, भोजपुरी दबंग, मुंबई हीरोज, चेन्नई, कर्नाटक, पंजाब और तेलुगु वॉरियर्स की कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।


0 Response to "जयपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का मैच भोजपुरी स्टार्स जीते"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status