Advertisement

शिक्षा ही जीवन का मूल मंत्र है-सुरज्ञान सिंह खाटरा

शिक्षा ही जीवन का मूल मंत्र है-सुरज्ञान सिंह खाटरा

 


निवाई | स्थानीय भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवान श्री देवनारायण ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरज्ञान सिंह खाटरा, अध्यक्षता कर रहे भेरूलाल पंवार, रामू गुर्जर व ब्रह्मानंद सैन ककोड द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि सुरज्ञानसिंह खाटरा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का मूल मंत्र है। शिक्षा से ही जीवन का चरित्र एवं सर्वांगीण विकास होता है। संस्था निदेशक शिवदयाल पंवार ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज का बच्चा कल के देश का भविष्य है। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिवजीराम, कमलेश बैरवा, विजयराज हरसाणा, इंद्रकुमार मल्होत्रा, राममनोहर पंवार, देवानंद हरसाणा, चेतना, कविता, सुमित्रा, रामकेश, मनीष शर्मा, दुर्गा लाल, दीपिका, मोहन मेदार व राजेश गुड्डा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "शिक्षा ही जीवन का मूल मंत्र है-सुरज्ञान सिंह खाटरा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status