बिना शिक्षा से जीवन अंधकारमय- रामलाल गुर्जर
हरंभावता विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
रिपोर्टर :-लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरभांवता में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामलाल गुर्जर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रामलाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा से ही जीवन सुधरता है, शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है। उन्होंने विद्यालय विकास के लिए 25 हजार रूपये भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या बबीता कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष शिवदयाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा से समाज का नाम रोशन होता है। बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसिन होने का मन में मनेाबल रखे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार मीणा, सुरेश मीणा,श्योजीराम,रामजीलाल बैरवा, सत्यनारायण कुर्मी, कैलाश जाट, इन्दु बैरवा, मधु चौधरी व संतोष देवी सहित छात्राएं मौजूद थे।

0 Response to "बिना शिक्षा से जीवन अंधकारमय- रामलाल गुर्जर"
एक टिप्पणी भेजें