Advertisement

स्वामी श्री हीरानन्द महाराज की पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन आज

स्वामी श्री हीरानन्द महाराज की पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन आज

 

हरभांवता प्रदेश से हजारों श्रद्धालु लेगें भाग
निवाई | अद्वैत आश्रम हरभांवता में सोमवार को स्वामी श्री हीरानन्द महाराज की पुण्यतिथि स्वामी श्री बालकानन्दजी महाराज के सानिध्य में मनाई जाएगी। श्रद्धालु शिवदयाल गुर्जर, सीताराम लांगडी, कजोड लांगडी, दयाराम गुर्जर, शिवराज गुर्जर, रमेश लांगडी, पूर्व सीआर जितेन्द्र गुर्जर, नन्दलाल लांगडी ने बताया कि हीरानन्द महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को सत्संग का आयोजन किया जाएगा जिसमें साधु-संत एवं भक्त मंडलियों द्वारा गुरू महिमा के भजन प्रस्तुत किए जाएगें। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर श्री हीरानन्द महाराज की समाधि पर अभिषेक कर पूजा अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें टोंक, सवाईमाधोपुर, लालसोट, गंगापुर,दौसा, हिण्डोली, करोली, जयपुर,भीलवाडा, चाकसू, सहित विभिन्न जिलों के श्रद्धालु भाग लेगें।

0 Response to "स्वामी श्री हीरानन्द महाराज की पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन आज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status