दुकान से सरसों का कट्टा चोरी कर सिर पर रखकर ले जाते समय मंडी व्यापारियों ने उसे पकड लिया
रविवार, 26 फ़रवरी 2023
Comment
रिपोर्टर:-जाकिर अली
निवाई | कृषि उपज मंडी शनिवार की दोपहर में एक दुकान से सरसों का कट्टा चोरी कर सिर पर रखकर ले जाते समय मंडी व्यापारियों ने उसे पकड लिया। इसके बाद मंडी व्यापारियों व आढतियों ने उस व्यक्ति से सरसों का कट्टा कहां से लाने के बारे में पूछताछ की। तो सही जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद मंडी व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निवाई पुलिस का जाप्ता कृषि मंडी पहुंचा और सरसों के कट्टे को जब्त कर उस व्यक्ति भी अपने साथ थाने लेकर आई। थानाधिकारी छोटेलाल ने बताया कि मंडी व्यापारियों की सूचना पर पुलिस शनिवार दोपहर कृषि मंडी पहुंची। जहां मौके पर मौजूद व्यापारियों ने बताया कि छोटू गुर्जर पुत्र बद्रीनारायण गुर्जर निवासी सिरोही सरसों का कट्टा चोरी कर ले जा रहा था। जिसे रोक लिया। इसके बाद मंडी व्यापारियों ने उक्त व्यक्ति को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।

0 Response to "दुकान से सरसों का कट्टा चोरी कर सिर पर रखकर ले जाते समय मंडी व्यापारियों ने उसे पकड लिया "
एक टिप्पणी भेजें