सीएलजी की बैठक आयोजित
अवैध शराब, यातायात और चेन स्नैचिंग बढ़ती घटनाओं रोकने पर हुई चर्चा
रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | शनिवार को थाना में जनसभागिता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत ने अपराधियों व नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देकर सहयोग करने की अपील की। पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक पुलिस का सहयोग करें पुलिस द्वारा शहर में लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है गस्त में आम जन सहयोग करें अवैध देसी शराब की ब्रांच पर कार्यवाही की जाए तेज ध्वनि वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाए शहर में चोरियों पर लगा है अंकुश शहर में मुख्य बाजार में हो रहे अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही करने को लेकर कहा महिला कॉलेज और महिला विद्यालय पर भी दोपहर के समय दस्त की जाएबढ़ते नशे पर रोक लगाई जाएशहर के मुख्य जगहों पर हाई मास्क कैमरे लगाए जाएं,सीएलजी सदस्य और ग्राम रक्षक पुलिस का सहयोग करते हैं। किसी भी घटना की जानकारी पुलिस को किसी भी समय दे सकते हैं।
सीएलजी सदस्यों की मीटिंग में दयाराम स्वामी, रामा माथुर, रवि पारीक, गासी जैन, ताराचंद बोहरा, संजय कावट, योगेश जैन, केदार जायसवाल, देवराज सिंह, कन्हैया संगत, मनोज पाटनी, महिला सखी कांता देवी संगत, मोना नेभानी, पूजा चंदलानी मौजूद थे


0 Response to "सीएलजी की बैठक आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें