Advertisement

एसएमसी व एसडीएमसी पदाधिकारियों ने की  राहोली स्कूल विजिट

एसएमसी व एसडीएमसी पदाधिकारियों ने की राहोली स्कूल विजिट

 

निवाई | स्टार स्कूल प्रोजेक्ट के अन्तर्गत  टोड़ारायसिहं ब्लॉक के शिक्षाधिकारी व सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के एसएमसी व एसडीएमसी पदाधिकारियों ने निवाई ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  राहोली की विजिट की। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राहोली डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि 58 सदस्यीय दल को राहोली स्कूल में अब तक हुए शैक्षणिक नवाचारों, एसएमसी, एसडीएमसी,

भामाशाहों व जनसहयोग के द्वारा अब तक के करवाये गये कार्यों का अवलोकन करवाया गया। तथा आपस में विचार-विमर्श किया गया। टोड़ारायसिह़ एक्सपोजर विजिट दल के साथ आये टोड़ारायसिहं ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश चौपड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोड़ारायसिहं के प्रधानाचार्य अशोक चौपड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुहाडा बुजुर्ग के प्रधानाचार्य राजेश पुरी,स्वामी विवेकानन्द माॅडल स्कूल, टोडारायसिहं के प्रधानाचार्य निपुण सक्सैना,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पवालिया के प्रधानाचार्य रामगोपाल बलाई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कवरावास की  प्रधानाचार्य रेणू मंगल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाम्बाकलां की प्रधानाचार्य अनिता सिसोदिया सहित एसडीएमसी, एसएमसी पदाधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राहोली के विकास कार्यों व विद्यालय के शैक्षणिक नवाचारों की सराहना की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  राहोली के विकास समिति अध्यक्ष रामजीलाल चावला, वार्ड पार्षद मुकेश चावला, रमेश बैरवा, राजूलाल बैरवा ने विद्यालय विकास समिति की ओर से टोड़ारायसिहं ब्लॉक की एक्सपोजर विजिट टीम का अभिनन्दन किया।

0 Response to "एसएमसी व एसडीएमसी पदाधिकारियों ने की राहोली स्कूल विजिट "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status